ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
खतौली। भैंसी के पास सराय रेलवे फाटक के पास सोमवार दोपहर करीब 18 वर्षीय युवक इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के नीचे आने से कट गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर एकत्र भीड़ से शव की शनाख्त कराई। शव की शनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
किसान कुत्तों के हमले में घायल
रतनपुरी। गांव सठेड़ी निवासी किसान सुरेंद्र सिंह पुत्र घसीटा सिंह खेतों में ईख को खुदवाने के लिए मजदूरों को बुलाने बस्ती में गया। वहां घूम रहे आवारा कुत्तों ने किसान पर हमला कर दिया। कुत्तों ने हमला कर किसान को लहूलुहान कर दिया। सुरेंद्र ने बमुश्किल वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। परिजनों ने खतौली में निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया।