फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को दबोचा, निकाह

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर/सुल्तानपुर। रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने दबोच लिया और देर रात आयोजित पंचायत में दोनों का निकाह भी कर दिया। सोमवार सुबह जैसे ही शादी का पंजीकरण करने युवती के परिजन तहसील पहुंचे युवक के परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने युवती को अपनी बहू मानने से इंकार कर दिया। युवती पक्ष की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर निवासी एक युवक का पिछले कई वर्षों से पड़ोस में रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार रात युवक प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। इसी बीच युवती के परिजनों ने युवक को दबोच लिया। उन्होंने पड़ोसियों को मौके पर इकट्ठा किया और रात में पंचायत बुला ली। इसमें युवक के परिजनों को बुलाया गया, लेकिन उन्होंने आने से इंकार कर दिया। इसके बाद पंचायत ने रात में ही मौलवी को बुलाकर दोनों का निकाह करा दिया। बताया जाता है कि सोमवार सुबह कुछ संभ्रांत लोग युवक-युवती की शादी का पंजीकरण कराने के इरादे से तहसील मुख्यालय पहुंच गए। जैसे ही अधिवक्ता ने निकाह के पंजीकरण के लिए दस्तावेज तैयार किए, युवक के परिजन तहसील मुख्यालय पहुंचे और उन्होंने युवती को अपनी बहू मानने से इनकार कर दिया। युवक ने भी उसे अपनी पत्नी मानने से इनकार कर दिया। युवक का कहना था कि पंचायत ने जबरदस्ती निकाह कराया है। इस पर युवती के परिजनों ने इसकी जानकारी लक्सर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर आरोपी युवक को हिरासत में लिया। दारोगा एनके बचकोटि ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

पति को बिना बताए मायके चली गई पत्नी
लक्सर। मखियाली कला गांव निवासी एक विवाहिता अपने पति को बिना बताए मायके चली गई, लेकिन वह मायके में भी नहीं पहुंची। पति ने अपने साले पर उसकी पत्नी को घर से ले जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मखियाली कला निवासी राहुल ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि विगत 21 मई को उसके परिवार के सभी लोग नगला गांव में 13वीं में गए थे। जबकि वह घर में सोया हुआ था। आरोप है कि जब वह सोकर उठा तो उसकी पत्नी गायब थी। काफी तलाश के बाद उसका कहीं पता नहीं चला। इसी बीच उसे सूचना मिली कि उसकी पत्नी बिना बताए मायके चली गई है, लेकिन पता किया तो पत्नी ससुराल में भी नहीं पहुंची। इसके बाद राहुल ने पत्नी पर तीन हजार रुपये, जेवरात व दो मोबाइल ले जाने का आरोप लगाते हुए लक्सर कोतवाली में तहरीर दी। दरोगा एन के बचकोटि ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें