हत्या में वांछित आरोपी को जेल भेजा
जानसठ। गांव चितौड़ा में वर्ष 2016 में हुई हत्या के मामले में वांछित चल रहे गांव निवासी वाकर पुत्र वहीद को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि इस घटना में गांव की एक दुकान से आटे का कट्टा खरीदने के दौरान हुई मामूली कहासुनी के बाद विवाद हो गया था। गांव निवासी हसन अब्बास पुत्र रहीस अब्बास की छूरा घोंपकर हत्या कर दी गई थी।
दो पक्षों में मारपीट
जानसठ। कस्बे के मोहल्ला रामकृष्ण पुरम के रास्ते में नींव खोदने के विवाद को लेकर मेहरबान व हाफिज पक्ष के बीच मारपीट हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। एसआई कर्मवीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में रास्ते की जगह को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्षों से अपनी अपनी जमीन के कागज मंगवाए गए हैं। जांच करने के उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।