बुढ़ाना। पुलिस ने नई बस्ती में छापा मारकर एक मकान से मांस और एक दर्जन पशु बरामद किए हैं। पुलिस को देखकर अवैध कटान करने वाले चार युवक मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने सोमवार को नई बस्ती निवासी आशु और आसिफ के मकान पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से डेढ़ क्विंटल मांस बरामद किया। पुलिस को मौके पर काटने के लिए लाए गए एक दर्जन पशु भी बरामद हुए। जांच अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी से मीट के नमूने करवाएं हैं। मौके पर मिले पशुओं को कोतवाली लाया गया है। पुलिस ने अवैध रूप से पशु काटने वाले आसिफ, आशु, जुबेर व जुनैद के खिलाफ अपराध पंजीकृत किया है। उधर, बुढ़ाना में रविवार रात पुलिस ने सफीपुर पट्टी में छापा मारकर गोकशी करते एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि कस्बे की सफीपुर पट्टी में सत्तार के खाली प्लाट में तीन युवकों द्वारा गोकशी करने सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने छापा मारकर दिलशाद को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अफजाल, दीनू के खिलाफ भी अपराध पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार दिलशाद का चालान कर दिया।