फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों में मारपीट, दो बाराती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नाचने को लेकर बरातियों में मारपीट, दो घायल
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव छछरपुर में चढ़त के दौरान नाचने को लेकर शराब के नशे में बारातियों में मारपीट हो गई। मारपीट को लेकर बरातियों में अफरातफरी मच गई। हमले में दो बराती घायल हो गए। पुलिस ने एक बराती को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी बाराती का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

उत्तराखंड के जिला हरिद्वार क्षेत्र से बुधवार की शाम बरात गांव छछरपुर में आई थी। बुधवार की रात में बरात की चढ़त होने लगी। बरात में शामिल युवा बारातियों ने शराब पी रखी थी। चढ़त में नाचने को लेकर बरातियों के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में दो बराती घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी बराती मोंटी को पकड़ लिया। थाने में दोनों पक्षों का शाम तक समझौते के भी प्रयास चले, लेकिन समझौता नहीं हो सका। पुलिस ने बाद में बाराती मोंटी का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें