हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग
मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र के गांव जौली निवासी इसरार के परिजनों ने शनिवार को पुलिस ऑफिस पहुंचकर बेटे के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। शनिवार को पुलिस ऑफिस पहुंचे गांव जौली निवासी शेर अली ने बताया कि उसके बेटे इसरार की विगत 18 नवंबर को गांव के ही ताजिम और अफजाल से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि 19 नवंबर को गांव में पंचायत बुलाकर इसरार को सार्वजनिक रूप से पांच जूते मारने की सजा सुनाई गई। और फिर घर में घुसकर उसपर कातिलाना हमला किया गया। इसमें इसरार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अफजाल, ताजिम, हन्नान, सलीम व गुलजार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
बच्चों ने जीता गोल्ड मेडल
मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर में स्काउट गाइड मंडलीय रैली के समापन समारोह में फतेहचंद एसडी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने गोल्ड मेडल जीता। स्कूल प्रधानाचार्य अनूप शर्मा ने इस उपलब्धि के लिए स्काउटह गाइड शिक्षिका कल्पना अग्रवाल, जिला संगठन कमिश्नर प्रभा दहिया व ट्रेनर आनंद बालियान को धन्यवाद दिया।