फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्केट में दो दुकानों में ताले तोडकां हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दुकानों का ताला तोड़कर चोरी
विज्ञापन

खतौली। मार्केट में शनिवार की रात में चोरों ने दो दुकानों का ताला तोड़कर उसमें से नगदी समेत हजारों रुपयों का कीमती सामान चोरी कर लिया। व्यापारियों में चोरी की घटना को लेकर भारी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

बिद्दीवाड़ा मार्केट में शनिवार की रात को लक्ष्मी जैन की किराना की दुकान के ताले तोड़कर गल्ले के अंदर से छह हजार रुपये की नगदी, यूपीएस, दो गैस सिलेंडर सहित करीब 20 हजार रुपयों का कीमती सामान चोरी कर लिया। इसके बाद इन चोरों ने गांव सरधन निवासी पारस की बालाजी गारमेंटस की दुकान के ताले तोड़कर उसमें से करीब 3 हजार रुपये की कीमत पांच जोड़ी कपड़े चोरी कर लिए। इन चोरों ने मोहल्ला जैननगर के रहने वाले संजय की केसी टेलर के नाम से दुकान और दूसरी दुकान विनोर वूल के भी ताले तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। चोरी की घटना का दुकानदारों को रविवार की सुबह पता चला। दुकानों में चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में रोष फैल गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस को चारी की घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। व्यापारियों ने पुलिस से चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने तथा रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें