फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरबालियान में तनावपूर्ण शांति, पुलिस व पीएसी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरबालियान में दहशत बरकरार, पीएसी तैनात
विज्ञापन

मंसूरपुर। गांव पुरबालियान में दो समुदायों के बीच हुए बखेड़ा के बाद गांव में तनावपूर्ण शांति है। बवाल के बाद गांव में दहशत बरकरार है। हालांकि पीएसी गांव में कैंप किए हुए है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेता गांव में पहुंच रहे हैं। रविवार को रालोद नेता भी गांव में पहुंचे। रालोद नेताओं ने ग्रामीणों से आपस में शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

21 अगस्त को गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद के कारण दोनों समुदायों के बीच तनाव व्याप्त हो गया था। पुलिस ने शनिवार को आठ आरोपियों को जेल भेज दिया था। इंस्पेक्टर केपीएस चाहल का कहना है कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं। अधिकतर नामजद आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। शनिवार को सांसद डॉक्टर संजीव बालियान तथा सहकारी बैंक के चेयरमैन सतपाल ने गांव में पहुंच कर पुलिस को आरोपियों को शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजने कहा था। रविवार को पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व विधायक राजपाल बालियान तथा रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने गांव में पहुंच कर ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की। गांव में फिलहाल तनावपूर्ण शांति है। एहतियातन गांव में पुलिस व पीएसी बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें