फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं हुआ कोई आंदोलन, पुलिस रही अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं हुआ कोई आंदोलन, पुलिस रही अलर्ट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सोमवार को जिला मुख्यालय पर कोई आंदोलन नहीं हुआ, फिर भी पुलिस प्रशासन ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए मेसेज को गंभीरता से लेकर पूरी तरह अलर्ट रहा। शहर के सभी मुख्य मार्गों, प्रवेश रोड और चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। जिले के सभी थाना प्रभारी भी सतर्क रहे और अपने क्षेत्र में भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से एक मेसेज वायरल हो रहा था, जिसमें एससी-एसटी एक्ट में किए गए संशोधन को लेकर सरकार द्वारा कोई पैरवी न करने की बात कही गई है। मेसेज में इसी को लेकर सोमवार को प्रदेश भर के जिला मुख्यालय का घेराव करने की बात कही गई थी। हालांकि इस आंदोलन का आह्वान करने वाला कोई संगठन सामने नहीं आया। इस मेसेज को पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से लिया और प्रशासन पूरा अलर्ट रहा। रविवार को ही डीएम राजीव शर्मा और एसएसपी अनंत देव ने सभी एसडीएम, सीओ और थाना प्रभारियों को दिशा निर्देश देते हुए सतर्क रहने को कह दिया था। सोमवार सुबह से ही शहर में आने वाले सभी मुख्य मार्गों रुड़की रोड, बझेड़ी फाटक, भोपा रोड, जानसठ रोड, मेरठ रोड, शामली रोड पर पुलिस बल तैनात रहा। शहर के मुख्य चौराहे महावीर चौक, मीनाक्षी चौक, अस्पताल तिराहा, ईदगाह तिराहा, विश्वकर्मा चौक आदि स्थानों पर पुलिस फोर्स मौजूद रहा। जिले के सभी थाना प्रभारी भी अपने क्षेत्र में भ्रमण पर रहे। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मेसेज का कोई असर नहीं हुआ। जिला मुख्यालय पर कोई भी मेसेज के अनुसार घेराव या आंदोलन के लिए नहीं आया। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि मेसेज को पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से लेकर पूरी सतर्कता बरती, हालांकि कोई आंदोलन या मुख्यालय घेराव के लिए नहीं आया। फिर भी पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें