कासमपुरगढ़ी। दलितों की जोत की भूमि दिलाने के नाम पर चार लोगों ने एक व्यक्ति से चार लाख हड़प लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने प्रकरण में चारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव शहजादपुर निवासी निसार अहमद पुत्र नूर इलाही ने पुलिस में दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि वह परिवार के साथ कश्मीर में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। गांव कासमपुरगढ़ी निवासी चार व्यक्तियों ने उसे दलितों की कृषि भूमि सस्ते दाम पर दिलाने का झांसा दिया। जमीन की खरीदने की परमीशन भी स्वयं दिलाने का वादा किया। वह आरोपियों के झांसे में आ गया। उसने वादे के मुताबिक जमीन खरीदने के लिए आरोपियों के खाते में चार लाख 70 हजार की रकम भी ट्रांसफर कर दी। आरोप है कि जब आरोपियों ने जमीन का बैनामा नहीं कराया तो उसने रकम वापिस करने का दबाव बनाया। लेकिन आरोपियों ने जमीन व रकम दोनों देने से साफ मना कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। उधर एसओ शरद पवार का कहना है कि जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।