फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारों के तीन तस्कर दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रतनपुरी पुलिस ने अवैध शस्त्रों का कारोबार करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से काफी संख्या में अवैध हथियार बरामद हुए है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी देहात अजय सहदेव ने पत्रकारों को इस बारे में जानकारी दी। बताया कि रतनपुरी पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग फुलत स्थित एक बाग में अवैध हथियारों के साथ मौजूद हैं, जो यहां किसी को उक्त हथियार बेचने आए हैं। सूचना पर रतनपुरी एसओ रविंद्र कसाना ने पुलिस टीम के साथ मौके पर जाकर घेराबंदी कर वहां मौजूद तीन लोगों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से तीन देशी पिस्टल, एक देशी राइफल, तमंचे और मात्रा में कारतूस बरामद हुए। एसपी देहात ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम आदित्य निवासी प्रीतनगर मवाना, नितिन उर्फ लाला निवासी राफन मवाना और ओमी निवासी राफन मवाना बताए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है। तीनों शातिर बदमाश है, जिसके खिलाफ मेरठ के थानों में मुकदमे दर्ज है। पुलिस अब उनकी तलाश में लगी है, जिन्हें ये हथियार बेचने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें