किशोर का अपहरण कर जबरन निकाह कराया
मुजफ्फरनगर। कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते एक किशोर का अपहरण कर उसका जबरन निकाह करा दिया। पीड़ित के पिता ने कोर्ट के मदद से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
शहर कोतवाली पर मोहल्ला जहांगीरपट्टी निवासी मारूफ ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि उसका 15 साल का बेटा इमरान नोएडा में रहता है। गांव के ही कुछ लोगों ने रंजिश के चलते 26 मई को उससे पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी और न देने पर उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी। आरोप है कि 28 मई को रात्रि में आरोपियों ने तमंचों के बल पर जबरदस्ती उसके पुत्र इमरान का अपहरण कर लिया। वे उसे अपने घर ले गए तथा आरोपियों ने बिना हाफिज के धोखाधड़ी से एक युवती से उसका निकाह करा दिया। उसके कोरे कागजों पर हस्ताक्षर कराए। आरोपियों ने उसके पुत्र को रातभर अपने घर में रखकर मारपीट कर डरा-धमकाकर भगा दिया और अगले दिन युवती को भी उसके घर भेज दिया। आरोपियों ने कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला से लाखों की धोखाधड़ी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के प्रेमपुरी निवासी सुमन देवी पत्नी ब्रजवीर सिंह ने कोर्ट के आदेश पर
धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। बताया कि उसका पति अध्यापक है। उसकी जान पहचान विनोद आर्य निवासी शाहजुड्डी से थी। वर्ष 2014 में विनोद अपने साथी लोनी निवासी सागर के साथ आया। बताया कि वह सागर ड्रीम होम-4 के नाम से प्रोजेक्ट कर रहे थे, जिसमें सस्ते व बढिया फ्लेट मिल जाएंगे। आरोपियों को 11 लाख 50 हजार रुपये दे थे, जिन्हें आरोपियों ने हड़प लिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
युवक चोरी करते दबोचा
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना के गांव बिराल निवासी सुभाष ने शहर कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि बामनहेड़ी के पास उसकी फैक्ट्री है। गत दिवस वसीम पुत्र सलीम निवासी पेनठा फैक्ट्री से लोहे की दो प्लेट चोरी करते हुए पकड़ा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा।