फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढिंढावली मंदिर में चोरी, लोगों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ढिंढावली मंदिर में चोरी, लोगों ने किया हंगामा
विज्ञापन

तितावी (मुजफ्फरनगर)। ढिंढावली में स्थित रविदास मंदिर से रविवार रात चोरों ने दान पात्र का ताला तोड़कर करीब 30 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। लोगों ने हंगामा कर घटना पर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

ढिंढावली के ग्रामीणों ने मंदिर के बाहर दानपात्र को पड़ा देखा, तो मंदिर में चोरी की घटना का पता चला। दलित समाज के काफी लोग मंदिर पर इकट्ठा हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। मंदिर में चोरी और हंगामे की सूचना पर तितावी पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। इस दौरान रविदास मंदिर कमेटी के लोगों ने बताया कि गांव के कुछ शराबी मंदिर पर रोजाना शराब पीकर हंगामा करते हैं। कई बार शराबी युवकों को रोका गया, लेकिन आरोपी गालीगल़ौज करते हैं। इस मामले में मंदिर कमेटी की ओर से तितावी थाने में अज्ञात में चोरी की तहरीर दी गई है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें