फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के मुख्य प्रबंधक के घर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक के मुख्य प्रबंधक के घर लाखों की चोरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर की पॉश एटूजेड कॉलोनी निवासी पंजाब नेशनल बैंक की गांधी कॉलोनी शाखा के मुख्य प्रबंधक के घर में रोशनदान तोड़कर घुसे बदमाश एक लाख की नकदी व सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े। पीड़ित मैनेजर ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की पॉश एटूजेड कॉलोनी निवासी जीबी टर्की (मूल निवासी छत्तीसगढ़) शहर के गांधी कॉलोनी स्थित पीएनबी बैंक शाखा में बतौर मुख्य प्रबंधक तैनात हैं। घर में जीबी टर्की के साथ उनकी वृद्ध मां रहती हैं। रविवार को बैंक मैनेजर मां के साथ नई दिल्ली स्थित रिश्तेदारी में गए थे। देर रात बदमाश उनके आवास पर पहुंचे और घर के पीछे स्थित रोशनदार तोड़कर भीतर घुस गए। बदमाशों ने पूरा घर खंगालते हुए अलमारी तोड़कर उसमें से एक लाख की नकदी के साथ ही सोने की चेन, चांदी के गिलास-सिक्के व अन्य जेवरात समेत कीमती सामान चोरी कर लिया। सोमवार सुबह घर लौटने पर बैंक मैनेजर को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित बैंक मैनेजर ने घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें