फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी ने महिला से की छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
शराबी ने महिला से छेड़खानी की
विज्ञापन

बुढ़ाना। बस में शराब के नशे में एक महिला के साथ छेड़खानी करने वाले युवक की बस में बैठे यात्रियों ने जमकर धुनाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल शराबी युवक को सीएचसी पर भर्ती करवाया।
विज्ञापन

शामली जनपद के कांधला से निजी यात्री बस यात्रियों को लेकर कांधला से बुढ़ाना आ रही थी। बुढ़ाना व कांधला के बीच चलती हुई बस में शराब के नशे में एक युवक ने बराबर की सीट पर बैठी महिला से छेड़खानी आरंभ कर दी। महिला के विरोध करने करने पर भी शराबी युवक अपनी करतूूत से बाज नहीं आया। आसपास बैठे यात्रियों ने शराबी युवक को पकड़ कर खींच लिया। शराबी युवक की यात्रियों व महिला ने जमकर धुनाई की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल युवक को कस्बेे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। पुलिस ने बताया कि शराब के नशेे में महिला से छेड़खानी करने वाला युवक शामली जनपद के कांधला थाने के गांव गुर्जरपुर का रहने वाला मनोज कुमार है। गंभीर हालत में मनोज को जिला चिकित्सालय में रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें