भौराकलां। गांव कपूरगढ़ में अनैतिक संबंधों के चलते हुई बालिका की हत्या में शामिल उसकी बड़ी बहन के प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरा प्रेमी अभी फरार है।
भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव कपूरगढ़ निवासी संजय की बेटी (12) तीन फरवरी को संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी, जिसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। इसके चार दिन बाद उसका बोरे में बंद शव घर के बाहर पड़ा मिला था। जांच के बाद पुलिस ने उसकी बड़ी बहन काजल को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के अनुसार, बालिका की बड़ी ने ही अपने दो प्रेमियों गढ़ी नौआबाद निवासी मोहित पुत्र मांगा व भारतवीर पुत्र सोहन के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी। एसओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया हिमांशी की हत्या में शामिल मोहित को सोमवार सुबह कपूरगढ़ तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे कोर्ट मेें पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, दूसरे आरोपी भारतवीर की तलाश की जा रही है।