फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वालिटी बुक डिपो की दुकान में हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुक डिपो में चोरी से व्यापारियों में रोष
विज्ञापन

खतौली। क्वालिटी बुक डिपो की दुकान के अंदर घुसकर चोरों ने नकदी सहित हजारों रुपयों का सामान चोरी कर लिया। चोरों ने दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया। चोर सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर भी निकाल करके अपने साथ ले गए। चोरी की घटना बृहस्पतिवार की सुबह पता चला। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान का मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

नगर के रहने वाले रामदयाल अरोरा अंबर मार्केट में क्वालिटी बुक डिपो के नाम से दुकान करते हैं। बुधवार की रात को चोरों ने दुकान के पीछे का जंगला तोड़ा और अंदर घुस गए। चोरों ने दुकान के अंदर से गल्ले से करीब 5-6 हजार रुपये की नकदी, इंवर्टर बैटरी सहित करीब 35-40 हजार रुपयों की स्कूल की किताबें चोरी कर ले गए। इन चोरों ने दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिए। चोर सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर को भी निकाल करके अपने साथ ले गए। दुकानदार बृहस्पतिवार की सुबह दुकान पहुंचे। दुकान खोलने पर दुकानदार को चोरी की घटना का पता चला। चोरी की घटना मिलने पर मौके पर मार्केट के अन्य दुकानदार भी एकत्र हो गए। चोरी की घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुकान का मौका मुआयना किया। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को चोरी की घटना की तहरीर दे दी है। चोरी की घटना को लेकर दुकानदारों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें