फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीडिंग को रुपये मांगने पर कंप्यूटर आपरेटर नपी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल में फीडिंग के नाम पर मरीजों से होने वाली वसूली से गुुरुवार को पर्दा उठ गया। जांच के लिए पहुंचे अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने शिकायत मिलने पर जननी सुरक्षा योजना की कंप्यूटर संविदा आपरेटर की सेवा समाप्ति करने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन


जनपद शाहजहांपुर के जलालाबाद निवासी आरिफ अली की पत्नी रूबी गुरुवार सुबह लोहिया महिला अस्पताल के जननी सुरक्षा योजना कार्यालय में एमसीटीएस कार्ड पर नंबर चढ़वाने पहुंचीं। कंप्यूटर आपरेटर द्वारा रुपये मांगे जाने पर रूबी ने मना किया, इसको लेकर दोनों में जमकर नोकझोंक हो गई। इसी बीच अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी दलवीर सिंह टीम के साथ जांच करने पहुंच गए। वह लेबर रूम में पोर्टल पर डाटा अपलोडिंग की जानकारी ले रहे थे। इसी बीच रूबी ने पहुंचकर कंप्यूटर आपरेटर द्वारा रुपये लिए जाने की शिकायत कर दी। पूछताछ में कंप्यूटर आपरेटर ने रोते हुए गलती स्वीकार कर ली। हालांकि मौके पर समझाकर मामला शांत कर दिया गया।

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने निरीक्षण रिपोर्ट में कहा कि त्रुटिपूर्ण डाटा का मिलान कर उसे सही कराया गया। रूबी से रुपये लिए जाने के मामले में उन्होंने सीएमएस को बुलाकर कंप्यूटर आपरेटर रीता भदौरिया की सेवा समाप्ति के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा कमालगंज सीएचसी में निरीक्षण के दौरान एएनएम मिथिलेश कुमार अनुपस्थित मिलीं। जबकि लेबर रूम में मौजूद स्टाफ नर्स राखी द्वारा कोई डिलीवरी केस भर्ती नहीं किया गया था। डाटा फीडिंग के मिलान में अंतर मिलने पर उन्होंने ठीक कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें