फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोई चेकबुक से 3.50 लाख निकालने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मल्हूपुरा निवासी कारोबारी की खोई हुई चेकबुक से महिला ने 3.50 लाख रुपये निकालने का प्रयास किया, लेकिन कारोबारी की सजगता से उसकी कोशिश बेकार हो गई। कारोबारी ने अज्ञात महिला के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला मल्हूपुरा निवासी कारोबारी आरिफ ने तहरीर देकर बताया कि उसका बैंक खाता नई मंडी स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में है। पीड़ित के अनुसार, विगत 18 अक्तूबर को शहर के अंसारी रोड पर उसका बैग खो गया था, जिसमें उसकी बैंक चेकबुक भी थी। इस संबंध में पीड़ित ने तत्काल सेंट्रल बैंक में पहुंचकर संबंधित चेकबुक खो जाने की जानकारी देते हुए उसके चेक नंबरों का किसी भी तरह का भुगतान नहीं करने का अनुरोध किया था। पीड़ित का कहना है कि चेकबुक खोने के करीब एक माह बाद सुदेश देवी नामक एक महिला ने खोई चेकबुक के एक चेक के माध्यम से उसके बैंक खाते से 3.50 लाख रुपये निकालने का प्रयास किया, लेकिन उसके द्वारा पहले ही बैंक को चेकबुक खोने की जानकारी दे दिए जाने से उसका भुगतान नहीं किया गया। पीड़ित ने अब आरोपी महिला के खिलाफ तहरीर देते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें