फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह को लेकर दलितों के दो पक्षों में संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम विवाह को लेकर दलितों के दो पक्षों में संघर्ष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भोपा (मुजफ्फरनगर)। भोकरहेड़ी में प्रेम विवाह के बाद गांव में ही रहने वाले युगल को लेकर दलितों के दो पक्षों के बीच कई दिन से चल रही तनातनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। बृहस्पतिवार देर रात इसी मुद्दे को लेकर हुई कहासुनी के बाद दोनों पक्ष लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर आमने-सामने आ गए। खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों से महिला समेत कई लोग घायल हो गए, जिनमें से चार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भोकरहेड़ी निवासी युवक-युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते हाल ही में विवाह कर लिया था। विवाह करने के बाद दोनों गांव में ही एक साथ रह रहे थे, जिसे लेकर दलित कंवरपाल व रामकिशन पक्षों के बीच कई दिन से तनातनी चल रही थी। शनिवार सुबह भी इसी बात को लेकर दोनो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद विवाद बढ़ते हुए मारपीट तक जा पहुंचा और देखते ही देखते दोनों पक्ष लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। संघर्ष में एक पक्ष से कंवरपाल, उसके बेटे लवकुश, संजय, राहुल के साथ ही रीटा व बाला घायल हो गए। उधर, दूसरे पक्ष से ओमपाल सहित कई लोग घायल हुए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए स्थिति पर काबू पाने के बाद सभी घायलों को भोपा सीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में लवकुश, कंवरपाल, रीटा व ओमपाल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। थानाप्रभारी इंस्पेक्टर बीपी सिंह ने बताया कि मामले में एक पक्ष से सपना पत्नी सतीश की तहरीर पर रामकिशन, गोवर्द्धन, सुक्का, सुरेश, शेखर, मोटा, अंकित, ओमपाल, गुल्लर, जितेन, नितिन, अमरनाथ, रूबिन, विकास, मिंटू, प्रविंद्र व बिजेंद्र सहित 18 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं, दूसरे पक्ष से अमरनाथ की तहरीर पर कंवरपाल, संजय, चंदर, रविंद्र व राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण
महिला समेत कई लोग लहूलुहान, चार गंभीर हालत में किए गए रेफर
प्रेम विवाह के बाद गांव में ही रहने वाले युगल को लेकर चल रहा था विवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें