चुनार। धोखाधड़ी करके जमीन की खरीद फरोख्त करने के मामले में स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय के आदेश पर चार लोगों के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के टेढ़िया रामपुर सक्तेशगढ़ निवासिनी रीता पुत्री राम खेलावन ने न्यायलय में इस बात की गुहार लगाई थी कि उसके पिता की मृत्यु 16 फरवरी 2017 को हो चुकी है।
पिता के नाम की आराजी नंबर 3131 रकवा 1.01हेक्टेयर गांव में स्थित है उस जमीन को कूटरचित तरीके से पिता के नाम का ही दूसरा व्यक्ति खम्हवा जमती निवासी रामखेलावन पुत्र महिपाल ने अपने हेली मेली के सहयोग से भेडी गांव निवासी त्रिपुरारी शंकर पुत्र विजय को 10 मई 2018 को जमीन का विक्रय कर दिया है। उक्त कूटरचित तरीके से किये गये खरीद फरोख्त में कुसुम्ही गांव निवासी लालसाहब व खम्हवा निवासी शंकर के भी शामिल होने की बात कही है। मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी के तलाश में जुटी हुई है।