फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष की धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष की धुनाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जानसठ बाईपास पर शेरनगर के निकट स्कूटी सवार प्रेमी युगल से पूछताछ करने पर दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा की जमकर धुनाई कर नकदी, चेन व मोबाइल छीन लिया। आरोप है कि साथ में मौजूद महिला नेता साक्षी वर्मा के साथ भी बदसलूकी की गई। शुरूआत में घटना को नकारती रही पुलिस ने हिंदूवादी संगठनों के हंगामे के बाद कार्रवाई करते हुए तीन हमलावरों को हिरासत में लिया है।
अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा ने नई मंडी कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह महिला नेता साक्षी वर्मा व अन्य पदाधिकारियों के साथ किसी काम से जानसठ की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान जब वे जानसठ बाईपास से आगे शेरनगर गांव के निकट पहुंचे, तो एक स्कूटी पर सवार प्रेमी युगल को देख उन्होंने दोनों को रोककर उनसे पूछताछ की। प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा का आरोप है कि युवक-युवती अलग-अलग समुदाय के थे, जिन्हें रोकने पर प्रेमी युवक पास ही स्थित एक धर्मकांटे में जा घुसा। इसके बाद धर्मकांटे के पास से आए दूसरे समुदाय के लोगों ने हिंदू महासभा पदाधिकारियों पर हमला कर दिया। आरोप है कि प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा से जमकर मारपीट करने के साथ ही महिला नेता साक्षी वर्मा से भी बदसलूकी की गई। अन्य पदाधिकारियों से भी दुर्व्यवहार करते हुए उनसे 20 हजार की नकदी, चेन व मोबाइल आदि लूट लिया गया। किसी तरह वहां से भागकर उन्होंने अपनी जान बचाते हुए नई मंडी थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी, लेकिन पुलिस मामले को फर्जी बताती रही। सूचना पर कई हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। नई मंडी इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा का कहना है कि तीन संदिग्ध हमलावरों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लव जिहाद को लेकर 24 घंटे पूर्व ही दी थी चेतावनी
मुजफ्फरनगर। जानसठ बाईपास पर हमलावरों का निशाना बने हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा का कहना है कि शुक्रवार को ही उन्होंने लव जिहाद की बढ़ती घटनाओं को लेकर इस संबंध में बाकायदा मुहिम चला रहे समुदाय विशेष के लोगों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी थी। आरोप है कि इसी के मद्देनजर उनके साथ ही महिला नेत्री साक्षी वर्मा व अन्य पदाधिकारियों पर हमला किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें