फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान दिलाने के नाम पर ठगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फ्री में मकान दिलवाने का झांसा देकर एक युवक ने दर्जनों लोगों को ठग लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शहर कोतवाली के लद्दावाला निवासी शमीमा पत्नी शहजाद ने मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि उसकी बहन नसीमा पत्नी शाहिद निवासी कैराना उसके घर पर आई थी। शामली के ग्राम रायपुर निवासी सद्दाम उर्फ नौशाद भी उसके घर आया था। आरोपी ने उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलवाने के नाम पर दोनों बहनों से 40-40 हजार रुपये ठग लिए। वह बाकी रुपये लेने आया था। जिसे लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

फोन पर दी हत्या की धमकी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पर मलीरा निवासी शत्रुघ्न पुत्र सेवाराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि कई दिनों से अलग अलग नम्बरों से कोई फोन कर उसे हत्या की धमकी दे रहा है। पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी है।

बस से यात्री का लैपटॉप चोरी
मुजफ्फरनगर। दक्षिणी सिविल लाइन निवासी सुमित त्यागी ने शहर कोतवाली पर तहरीर दी। बताया कि रात को वह रोडवेज बस से दिल्ली से मुजफ्फरनगर आ रहा था। वहलना के पास किसी ने उसका लैपटॉप चोरी कर लिया।
विज्ञापन


युवती जेवरात लेकर फरार
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पर रामपुरी निवासी व्यक्ति ने तहरीर दी। बताया कि उसकी पुत्री 16 अप्रैल की रात घर में रखी नकदी, मां के गहने और अपना आधार कार्ड लेकर फरार हो गई है। उसने झांसी निवासी आशीष झा पर बेटी को भगा ले जाने का शक जाहिर किया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

दीवार गिरी, चार मजदूर घायल
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के चरथावल रोड पर एक इमारत का निर्माण कार्य चल रहा है। चिनाई करते समय एक दीवार अचानक गिर गई। चार श्रमिक दीवार के नीचे गिर गए। लोगों ने चारों को दीवार के नीचे से निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में जुल्फीकार पुत्र असगर, सादिक पुत्र गयूर, आबिद पुत्र जिलेदीन व नसीम पुत्र इशहाक शामिल हैं।

स्टेशन बैठे यात्री की मौत
मुजफ्फरनगर। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री की अचानक मौत हो गई। मृतक की पहचान चंडीगढ़ निवासी जेपी धीमान पुत्र टीसी धीमान के रुप में हुई। जीआरपी ने बताया कि वह यहां इंद्र कालोनी में शादी समारोह में शामिल होने आया था। वापस जाने को स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर तभी अचानक उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उसके बेटे राजेंद्र प्रसाद को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें