मीरापुर। क्षेत्र के एक गांव से युवती को बहला फुसला कर ले जाने के आरोप में महिला समेत तीन लोगों के विरुद्ध घटना के दस दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की गई। पीड़ित ग्रामीण द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में सात अप्रैल को उसकी बहन घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोसी महिला उसके पास आई और उसे अपने साथ ले गई। आरोप है कि महिला व उसके पति ने बिजनौर के धामपुर थाना के गांव निवासी आसिफ के साथ उसकी बहन को भेज दिया। काफी तलाश करने के बाद युवती का काई सुराग नहीं लगा तो पीड़ित भाई ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गन्नों से भरा ट्रक पलटा
मीरापुर। टिकौला चीनी मिल में पेराई के लिए गन्ना लेकर जा रहा ट्रक खराब सड़क के कारण पलट गया। ट्रक पलटने से मिल परिसर में किसानों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार दोपहर करीब दो बजे मीरापुर की ओर से एक गन्नों से लदा ट्रक मिल के अंदर जा रहा था। ट्रक चालक सुनील ने बताया कि गड्ढे में पहिया पड़ने के कारण ट्रक पलट गया। जिसमें चालक बाल बाल बचा।