फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर के लिए बदमाशों ने मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मछलीशहर। बरईपार मार्ग पर स्थित सराय युसुफ गांव में अपने घर से देर रात बाइक पर सवार होकर मछलीशहर जा रहे एक युवक को घात लगाकर खड़े बदमाशों ने गोली मार दी है। वारदात को अंजाम देकर हेलमेट पहने बदमाश बरईपार की ओर भाग निकले। घायल युवक को मछलीशहर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रात 10 बजे उक्त गांव निवासी रणजीत यादव (25) घर से कस्बे की ओर बाइक से जा रहा था। पहले से ही घात लगाकर बैठे हेलमेट पहने बदमाशों ने उसे गोली मार दी व वहां से भाग निकले। पीठ में गोली लगने से रणजीत बाइक सहित वहीं गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे और घायल रणजीत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया । डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली के उप निरीक्षक रुद्रप्रसाद पांडेय और क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार शुक्ल मौके पर पहुंच गए और घटना के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें