फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतनपुरी में उतराखंड पुलिस का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी में उत्तराखंड पुलिस का छापा
विज्ञापन

रतनपुरी। दो वर्षीय बच्चे के अपहरण के मामले में रतनपुरी के आरोपी युवक के भाई को उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के बहादराबाद थाना पुलिस पूछताछ के लिए उठाकर अपने साथ ले गई।
बहादराबाद थाने के उपनिरीक्षक दीपक लिंगवाल ने बताया कि बुधवार की सुबह बहादराबाद से रतनपुरी निवासी युवक रिंकू पुत्र हरिचंद और युवती प्रीति अपने मकान मालिक संदीप सिंह के दो वर्षीय बेटे दैविक उर्फ गुन्नु का अपहरण कर ले गए, जिसकी तलाश में रतनपुरी में युवक के घर छापा मारा गया। हालांकि आरोपी यहां नहीं मिले। पुलिस पूछताछ के लिए आरोपी युवक के भाई पिन्टू को अपने साथ लेकर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब समेत आरोपी पकड़ा
रतनपुरी। पुलिस ने चालीस पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष रतनपुरी विरेंद्र कसाना ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर गांव बड़सू निवासी नीलू पुत्र भागमल को गिरफ्तार किया है। युवक के कब्जे से चालीस पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने युवक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें