फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने खुद पुलिस को सौंप दिए आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने खुद पुलिस को सौंप दिए आरोपी
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। देवी-देवताओं की मूर्तियों का अपमान करने पर दलित युवक की पिटाई का वीडियो वायरल करने के मामले में ग्रामीणों ने खुद ही तीन आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। एक आरोपी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। बाकी तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

14 जनवरी को ग्राम कल्लनपुर निवासी दलित युवक विपिन कुमार की युवकों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की थी। वायरल किए गए वीडियो में कहा जा रहा था कि विपिन ने हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियों का अपमान किया है। इस घटना को लेकर घायल विपिन के पिता पाल्ला की तहरीर पर पुलिस ने गुर्जर समाज के चार युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में एक आरोपी को गत दिवस ही पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बुधवार को दलित समाज के सैकड़ों लोगों ने पुरकाजी बस स्टैँड पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना देकर अपनी नाराजगी का इजहार किया था। इस मामले में पुलिस ने तीन दिन में आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था। इस दौरान दलित समाज के लोगों ने तीन दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस को खामियाजा भुगतने की चेतावनी दी थी, तभी से पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें डाल रही थी। बुधवार रात जिला पंचायत सदस्य सचिन शर्मा सहित गुर्जर समाज के अन्य लोगों ने दूसरे आरोपी जोधा सिंह निवासी ग्राम मेघा को पुलिस को सौंप दिया था। बृहस्पतिवार को थाने पहुंचे गुर्जर नेता अभिषेक चौधरी के नेतृत्व में राजेंद्र गुर्जर, सुक्कड़ सिंह, रूप सिंह आदि ने पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर आरोपी काकू उर्फ विशाल निवासी ग्राम मेघा और राहुल कुमार निवासी ग्राम शकरपुर को पुलिस को सौंप दिया। अभिषेक चौधरी ने कहा कि पुलिस वीडियो की जांच करे। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाए। मामले में किसी बेकसूर को न फंसाया जाए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि इस मामले की पूरी तरह से निष्पक्ष जांच की जाएगी। किसी निर्दोष को फंसने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें