फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की जहर देकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में युवक की मौत
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)। जयभगवानपुर के एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने गांव के ही दो युवकों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया, जबकि दूसरा अभी फरार है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

छपार के मजरे जयभगवानपुर निवासी रणबीर (25) पुत्र निरंजन बृहस्पतिवार को गांव के ही दो साथियों दिनेश और मुनेंद्र के साथ कहीं गया था। बताया गया है कि तीनों ने शराब पी थी। शाम तक रणबीर के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने तलाश किया। किसी ने उन्हें सूचना दी कि वह हाईवे पर स्थित बंद पडे क्रेशर के पास पड़ा हुआ है। परिजनों ने जाकर पहचान की। वह बेहोश पड़ा था। उसे उठाकर उपचार के लिए मुजफ्फरनगर ले जा रहे थे, उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक के छोटे भाई सुमित ने उसके दोनों साथियों पर शराब में जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए बताया कि दोनों सुबह नौ बजे उसे काम पर जाने के लिए घर से बुलाकर लाये थे। आरोप लगाया कि दोनों ने शराब के साथ उसे जहर देकर हत्या कर दी। एसओ आदेश त्यागी ने बताया कि दोनों के विरुद्ध हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मुनेंद्र को गिरफ्तार कर लिया, जिससे पूछताछ की जारी है, जबकि दिनेश अभी फरार है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उधर, सीओ सदर योगेंद्र सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली। एसओ को जांच पड़ताल कर कार्रवाई के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें