फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक की शिकायत की जांच करने पहुंचे एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव के निर्देश पर एसपी क्राइन आरबी चौरसिया ने कस्बे में पहुंच कर पुरकाजी पुलिस लगाए गए आरोपों की जांच की। उनके सामने कुछ लोगों ने पुलिस की तारीफ की जबकि कई विधायक प्रमोद ऊंटवाल पर ही अवैध वसूली के आरोप जड़ दिए। एसपी अपनी जांच कर लौट गए।
विज्ञापन

भाजपा विधायक प्रमोद ऊंटवाल ने पिछले दिनों प्रमुख सचिव से पुरकाजी पुलिस पर गैरकानूनी धंधों में लिप्त होने की लिखित शिकायत की थी। पुलिस पर आरोप था कि इलाके में अवैध तरीके से लकड़ी कटान, खनन, कच्ची शराब, सट्टा और डग्गामार वाहनों से वसूली की जा रही है। मामले की जांच एसएसपी पर आई थी। एसएसपी ने एसपी क्राइम को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए थे। सोमवार की शाम एसपी क्राइम चौरसिया पुरकाजी पहुंचे और नगर पंचायत कार्यालय में लोगों को बुलवाकर पुलिस की कार्यप्रणाली की जांच की। इस दौरान वहां मौजूद भाकियू नगराध्यक्ष रियासत खलीफा, राशिद कुरैशी, प्रताप सिंह प्रधान, सरताज फरीदी ने पुलिस की तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिया। इन लोगों ने विधायक प्रमोद उंटवाल पर ही पैसा मांगने के गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान लकड़ी आढ़तियों ने अवैध कटान नहीं होने और कस्बे के कुछ लोगों ने सट्टा एवं कच्ची शराब का धंधा नहीं होने की बात कही। खास बात यह रही कि बयान दर्ज करते समय भाजपा से जुड़े लोग नहीं पहुंचे। इस दौरान भारत भूषण खुल्लर, विक्रम सिंह राणा, सुनील कुमार भैया, जयभगवान कश्यप, हरिओम त्यागी, इरशाद फरीदी, शकील खान, अबरार फरीदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें