फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप प्रकरण में इंस्पेक्टर को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगरेप प्रकरण में इंस्पेक्टर को घेरा
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। किशोरी से गैंगरेप के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर भाजपा और हिंदू संगठन के लोगों ने थाना प्रभारी का घेराव कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
थाना क्षेत्र के गांव की किशोरी का अगवा कर दस दिनों तक बंधक बनाकर गैंगरेप किया गया था। तीन दिन पहले पीड़िता की ओर से पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर डॉ वीरपाल निर्वाल, मोरना मंडल अध्यक्ष सुधीर प्रजापति, सुरेंद्र सिंह, प्रमोद सैनी, संजय कुमार, यशवंत सैनी, संजय कोरी, विजय राठी आदि ने इंस्पेक्टर विजय सिंह का घेराव करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इंस्पेक्टर ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। उधर, कोर्ट में पीड़िता के बयान कराए गए।
विज्ञापन


परिजनों को मिली धमकी
भोपा (मुजफ्फरनगर)। गैंगरेप की पीड़िता के परिजनों को जान से मारने की धमकी मिल रही है। बाइक सवार दो युवकों ने पीड़िता और उनके परिजनों का पीछा भी किया। थाने पर तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। पीड़िता के भाई ने बताया कि मंगलवार को कार्रवाई के लिए बाइक पर सवार होकर भोपा आ रहा थे। जैसे ही वह कुछ दूरी पर पहुंचे तो पीछे से बाइक सवार युवक आए और बाइक को बराबर में लगा। कार्रवाई नहीं करने की बात कहने लगे। बात नहीं मानने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बेटे के ससुर ने कार हड़पी
भोपा। भेड़ाहेड़ी के राजेंद्र ने तहरीर देकर बताया कि दस दिन पहले उसके बेटे का ससुर निवासी तौफापुर मेरठ उसके घर आया था। वह किसी कार्य के लिए उसकी कार मांग कर ले गया। बार-बार कहने पर भी कार नहीं लौटाई। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें