फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में बच्चों के विवाद में बड़ों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद में बड़े भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। झगड़े में किशोर चोट लगने से घायल हो गया। इस दौरान फायरिंग होने की बात भी सामने आई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख दोनों पक्ष मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया है। किसी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली के बिलासपुर में शनिवार शाम खेल के दौरान बच्चों के दो गुटों में पहले कहासुनी और बाद में मारपीट हो गई। अपने बच्चों के पक्ष में आ जाने पर बाद में बड़ों में भी मारपीट हो गई। दोनों पक्ष एक ही समुदाय के हैं। इस बीच फायरिंग की बात भी सामने आ रही है। झगड़े के दौरान किशोर चोट लगने से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख दोनों आरोपी पक्ष मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल किशोर का मेडिकल कराया है। किसी भी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
नौकर ने महिला को पीटा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के शिवचौक पर शनिवार शाम महिला दुकान पर जूता बदलने के लिए गई। इसे बदलने को लेकर विवाद हो गया, तभी दुकानदार के नौकर ने महिला की पिटाई कर दी। इस बात पर मौके पर हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची नौकर को पकड़कर कोतवाली ले आई। दोनों पक्ष के लोग कोतवाली में जमा हो गए। मामले में फैसले के प्रयास चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें