फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाशों को ठिकाने लगाने का गढ़ बना कांवड़ पटरी मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
लाशों को ठिकाने लगाने का गढ़ बना कांवड़ पटरी मार्ग
विज्ञापन

खतौली। गैर जनपदों के लोगों की हत्या करके लाशों को ठिकाने लगाने का गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग गढ़ बन चुका है। एक पखवाड़े पूर्व गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर गांव बुआड़ा कलां के सामने सोनीपत के तीन युवकों की हत्या करके तीनों शवों को ठिकाने लगाने के लिए स्कार्पियो में रखकर गंगनहर में धकेल कर ठिकाने लगाया गया। हालांकि इस ट्रिपल मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया था। लोनी के लापता शिक्षक असलम की भी हत्या करके हत्यारों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग को ही चुना।
विज्ञापन

बता दें कि शाम को अलकनंदा गंगनहर पुल से सिखेड़ा की ओर जाने वाले गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर वाहन चलने बंद हो जाते हैं। इसलिए यह मार्ग रात में सुनसान हो जाता है। यह मार्ग सुनसान होने की वजह से ही हत्यारे शवों को ठिकाने लगाने के लिए इसी मार्ग को चुन रहे हैं। एक पखवाड़े के भीतर चार शव मिलने पर पुलिस सक्रिय हो गई है। जिसको लेकर पुलिस ने बुधवार से रात के समय इस मार्ग पर गश्त करना शुरु कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें