फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस न रुकवाने पर परिचालक को पीटा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

बरेली से हरदोई आ रही रोडवेज बस रास्ते में न रोकने पर यात्री ने पिहानी चुंगी के पास अपने भाई व परिचितों के साथ मिलकर परिचालक को पीट दिया। कैश से भरा बैग भी छीन लिया। हालांकि बाद में लौट दिया। पीड़ित ने शाम को दो सगे भाइयों सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों भाइयों को पकड़ लिया।

विज्ञापन

शहर के बावन चुंगी निवासी पवन गुप्ता बुधवार सुबह रोडवेज की हरदोई डिपो की बस से बरेली से आ रहे थे। परिचालक ओम प्रकाश ने बताया कि बरेली से बस चलते ही पवन ने रोकने को कहा, लेकिन उसने बस रुकने पर जाम लगने की बात कही। इस पर दोनों में विवाद हो गया। विवाद की सूचना पवन ने अपने भाई रवि गुप्ता को दी। इस पर रवि अपने तीन साथियों के साथ पिहानी चुंगी पर पहुंच गया। यहां पर हाथ देकर रवि ने बस रुकवा ली। रवि ने चालक को उसकी सीट से खींच लिया और उसके साथियों ने बस में घुसकर पवन के साथ मिलकर उसे पीट दिया। आरोपियों ने उसका कैश बैग छीन लिया। परिचालक ने सरकारी बैग होने का शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए और बैग छीन लिया। साथ ही रवि और पवन को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बस रोकने को लेकर विवाद हुआ था जो बढ़ गया। परिचालक ओम प्रकाश की तहरीर पर रवि, पवन व उनके तीन साथियों पर भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें