फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर फायरिंग कर फरार हो रहे दो बदमाशों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। कासिमपुरा रेलवे फाटक के समीप वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर फरार हो रहे बाइक सवार दो बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर कोतवाली पुलिस कासिमपुरा रेलवे फाटक के समीप वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान जामिया तिब्बिया मेडिकल कालेज की ओर से आई बाइक पर सवार दो बदमाश पुलिस को देख बाइक मोड़ कर वापस जाने लगे। पुलिस ने शक होने पर उनका पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने उनकी घेराबंदी कर दी और कुछ ही देर में दोनों बदमाशों को दबोच लिया। जिनके कब्जे से दो तमंचे और एक बाइक बरामद की गई। इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाश मुजफ्फरनगर के खोखनी निवासी आकिल और आबिद हैं। जिनका रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। उन्हें जेल भेज दिया गया है।
शराब ठेके के सेल्समैन पर बाइक सवारों ने किया हमला, घायल
देवबंद। शराब का ठेका बंद कर सहारनपुर जा रहे सेल्समैन पर बाइक सवार तीन युुवकों ने हेलमेट से हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गंगदासपुर गांव निवासी संजीव ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह माजरी रोड पर पड़ने वाले देसी शराब के ठेके पर सेल्समैन है। बृहस्पतिवार की रात्रि वह ठेका बंद कर बाइक पर सहारनपुर जा रहा था। जब वह सहारनपुर मुजफ्फरनगर हाईवे पर पड़ने वाली साखन नहर के समीप पहुंचा तो पीछे से एक बाइक आई जिस पर तीन लोग सवार थे। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उसके सिर पर हेलमेट से हमला कर दिया। जिसके चलते वह अनियंत्रित होकर गिर गया और गंभीर रुप से घायल हो गया। हमला करने के बाद बाइक सवार वहां से फरार हो गए। बाद में उसने फोन कर अपने साथी को घटना के बारे में जानकारी दी। बाद में उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने संजीव की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें