फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत न्यायिक अधिकारी के खाते से 25 हजार रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारी को कॉल करके शातिर ने बैंक खाता संख्या पूछ ली और धोखाधड़ी कर खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित पार्श्वनाथ सिटी में रहने वाले सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारी के अनुसार उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताया और खाते में क्रेडिट कार्ड बंद होने की बात कहते हुए उनसे खाता संख्या पूछ ली। फिर ओटीपी भेजकर 8 हजार की खरीदारी एसबीआई के क्रेडिट कार्ड पर कर ली और दोबारा कहा कि ओटीपी एक्सपायर हो गया है। दोबारा भेजे जाने पर दो बार में 8-8 हजार रुपये क्रेडिट कार्ड से और 499 रुपये उनके खाते से निकाल लिए। आरोपी ने उनके खाते से 24,499 रुपये निकाल लिए। सदर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारी की तहरीर पर धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें