फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को कार में खींचने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को कार में खींचने का प्रयास
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने मंगलवार दोपहर तहरीर देकर बताया कि वह सोमवार शाम घर पर जा रही थी। आरोप है कि जानसठ निवासी व्यक्ति बोलेरो में साथियों के साथ आया और उसके साथ बदसलूकी करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को कार में खींचने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता ने आरोपी से जान-माल का खतरा जताते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है।

लेनदेन के विवाद में घर पर किया हमला
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजडू की खेड़ा पट्टी निवासी जाफर ने तहरीर देकर बताया कि उसके गांव के ही व्यक्ति पर साढ़े तीन हजार रुपये बकाया है, जिन्हें देने से वह टालमटोल कर रहा है। पीड़ित के अनुसार मंगलवार सुबह रुपयों का तकादा करने पर आरोपी साथियों के साथ जाफर के घर में घुस आया और उस पर हमला कर दिया। पत्नी रिहाना उसे बचाने पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट व बदसलूकी की गई। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शांतिभंग की आशंका में किया चालान
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजड़ू निवासी युवक मंगलवार सुबह मेन रोड पर खड़े होकर राहगीरों से बदसलूकी कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को धर लिया, जिसका नाम प्रवीण बताया जा रहा है। आरोपी का बाद में शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें