फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट, पथराव, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पक्षों के बीच मारपीट, पथराव
विज्ञापन

खतौली। मकान में तोड़फोड़ करने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के बाद दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ। पथराव से गांव में अफरातफरी मच गई। पथराव में एक ग्रामीण घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। पुलिस को दोनों पक्षों ने तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

गांव कढ़ली में मूले के पुत्र सोनू ने शुक्रवार की रात में गांव के ही राजपाल, मागे व मनोज के मकान में तोड़फोड़ करनी प्रारंभ कर दी। एक पक्ष का आरोप है कि सोनू ने दीवार को भी तोड़ने का प्रयास किया। विरोध करने पर सोनू ने गालीगलौज करनी प्रारंभ कर दी, जिसको लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच मारपीट के बार पथराव हो गया। पथराव से गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों का समझाबुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने घायल सोनू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस को दोनों पक्षों ने तहरीर दे दी है। एक पक्ष के लोगों ने सोनू पर घर में घुसकर महिलाओं से छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें