चार जुआरी जेल भेजे
मोरना। ककरौली पुलिस ने चार जुआरियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। ककरौली के थाना प्रभारी जितेंद्र अंबावत ने बताया कि पुलिस ने गांव ककरौली में भूरा के मकान पर छापा मारा। पुलिस ने चार लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे सेे 8100 रुपये नकद व ताश की गड्डी बरामद की गई। आरोपी बाबू, भूरा, इरशाद, इम्तियाज के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
पिता को मारपीट कर घर से निकाला
मोरना। पुत्र ने पिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। ककरौली पुलिस को तहरीर देकर न्याय दिलाने की मांग की गई। गांव खाईखेड़ा निवासी अय्यूब ने बताया कि उसके घर में जमीन के बंटवारे को लेकर उसके पुत्र याकूब ने गाली गलोच कर उसके साथ मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी याकूब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।