फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत दीक्षा की बरामदगी के लिए हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। आनंदपुरी के दीक्षा अपहरण कांड को लेकर शुक्रवार को पुलिस ऑफिस और सिविल लाइंस थाने पर जमकर हंगामा हुआ। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जहां इस मामले को लव-जिहाद बताकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की, वहीं युवती के परिजनों ने भी सिविल लाइंस थाने में हंगामा किया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आनंदपुरी निवासी बीए की छात्रा दीक्षा 11 सितंबर को संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। छात्रा के भाई ने मोहल्ला खालापार निवासी दूसरे समुदाय के युवक शुएब पर बहन को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि आरोपी आनंदपुरी में ही स्थित कोचिंग सेंटर में ट्यूशन पढ़ाता था। चार दिन बाद भी पुलिस अब तक युवक-युवती का सुराग नहीं पा सकी है। शुक्रवार को एक ओर जहां बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस ऑफिस पहुंचकर मामले को लव-जिहाद बताते हुए युवती को बरामद कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं, दूसरी ओर युवती के परिजन भी दर्जनों लोगों के साथ शुक्रवार शाम के समय सिविल लाइंस थाने पहुंचे और युवती की सकुशल बरामदगी की मांग की। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने कहा कि जल्द से जल्द युवती को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें