फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट करने वाला पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करने वाले पति को पत्नी की सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि कस्बे के मोहल्ला पछाला का रहने वाला जसबीर बुधवार को अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट कर रहा था। जसबीर की पत्नी ने घटना की सूचना यूपी 100 को दी। पुलिस ने जसबीर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन


लावारिस हालत में मिला बालक
बुढ़ाना।
कस्बे में गश्त कर रहे दरोगा ब्रजपाल सिंह यादव को बड़ौत रोड पर सड़क किनारे एक अबोध बालक रोता हुआ मिला। दरोगा ब्रजपाल सिंह यादव ने माइक द्वारा कस्बे में मुुनादी कराकर बालक के बारे में जानकारी दी। चार घंटे की भारी मशक्कत के बाद पुलिस को उसका ठिकाना मिल गया। पुलिस ने बताया कि यह बालक कस्बे के करबला रोड पर नसीम के घर से लापता हुआ था। बालक नसीम का धेवता लगता है। परिवार वाले भी बालक को कस्बे में खोजते घूम रहे थे। पुलिस ने बालक नसीम को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें