फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से रेप का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती से रेप का प्रयास
विज्ञापन

मीरापुर। क्षेत्र के एक गांव में जंगल में जा रही युवती से एक युवक ने दुराचार का प्रयास किया। पीड़ित पिता ने आरोपी के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। पीडित की बेटी सुबह जंगल में जा रही थी। इसी दौरान गांव के एक युवक ने उसकी बेटी को पकड़ कर खींच लिया और दुराचार का प्रयास किया। शोरमचाने पर आरोपी भाग निकला। पीड़ित पिता ने आरोपी युवक के भाई से शिकायत की, तो उसने भी धमकी दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
झगड़े में दो का चालान
मीरापुर। गांव मुकल्लमपुरा में नल से पानी भरने को लेकर हुई मारपीट में पुलिस ने मनोज पुत्र दयाराम व छोटे पुत्र कल्लू को हिरासत में लेकर चालान कर दिया।
बीएसएनएल ने सिम बांटे
मीरापुर। बीएसएनएल की ओर से बस स्टैंड के निकट लगाए गए मेले में 300 ग्राहकों को मुफ्त सिम वितरित किए गए। मेले का उद्घाटन बीएसएनएल के महाप्रबंधक सालिम बेग ने किया। उन्होंने लोगों को बीएसएनएल की विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। एसडीओ नरेंद्र कुमार डाबर ने बताया कि मेले में आए ग्राहकों को मुफ्त सिम के साथ 30 रुपये का टाक टाइम व 500 एमडी डाटा दिया गया है। मेले की व्यवस्था में इंद्राज सिंह, अजीत सिंघल, जगन्नाथ, मुजफ्फर नकी जैदी, नसीम अहमद, राजकुमार, इदरीस, बिजेंद्र पाल, कृष्ण सिंह, हरपाल सिंह, प्रवीण कुमार, रमेश, श्रीकान्त अंकित, पंकज आदि सक्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति
(फोटो समाचार)
मीरापुर। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में नए सत्र के शुभारंभ पर ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। विद्यालय के बच्चों ने इस अवसर पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम और फैशन शो का आयोजन किया। प्रधानाचार्या शैली गांधी ने यूकेजी के बच्चों को ग्रेजुएट घोषित किया। कार्यक्रम में कमल प्रकाश आर्य, गीतिका गुप्ता, विशाल भारद्वाज, प्रीति शर्मा, छवि शर्मा, अमरीक, नवनीत कुमार, शमशुदीन मेवाती, गौरव धीमान आदि सक्रिय रहे।
जिला सचिव मनाया
मीरापुर। रालोद जिलाघ्यक्ष अजीत राठी ने गांव भूम्मा निवासी महबूब अली को जिला संगठन में जिलासचिव पद पर मनोनीत किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें