फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के शव की शिनाख्त, हत्या की आशंका

Thu, 29 Mar 2018 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
महिला की गमगीन बेटियां और परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार देर शाम शहर के करमेर रोड नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे एक महिला का शव पड़ा मिला था। सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। शरीर में चोटों के निशान देखते हुए महिला की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही थी। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आसपास क्षेत्र में छानबीन शुरू की। शव मिलने की जानकारी पर एक अनिकेत नाम का युवक उरई पहुंचा और उसने शव की शिनाख्त अपनी मां मंगलादेवी (40) पत्नी रामजीवन के रूप में की।

विज्ञापन


अनिकेत ने बताया कि मंगला देवी मंगलवार दोपहर करीब 11 बजे किसी काम के चलते घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वह नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कुछ पता नहीं चला तो बुधवार दोपहर उसने थाने में मां की गुमशुदगी की तहरीर दी थी। कुछ देर बाद ही उसे उरई में एक महिला का शव मिलने की सूचना मिली।

उसने वहां जाकर देखा तो वह शव उसकी मां का ही निकला। शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर अनिकेत ने उरई कोतवाली में मां की हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी। इंस्पेक्टर का कहना है कि शरीर पर चोट के निशान देखते हुए हत्या नजर आ रही है, लेकिन अभी स्पष्ट नहीं है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन


 4 साल पूर्व पति  भी हो गया था लापता
मंगलादेवी का पति रामजीवन भी करीब 4 साल पूर्व इसी तरह अचानक लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका आज तक कुछ पता नहीं चला। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त भी था। मंगलादेवी उसके लौट आने की उम्मीद में बैठी रहती थी।

आर्थिक रूप से थी परेशान
पति के लापता होने के बाद से मंगलादेवी आर्थिक रूप से काफी परेशान थी। उसके तीन बेटियां अश्वनी (15), शिवानी (16) व निकेता (10) और एक बेटा अनिकेत है। वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रही थी। साथ ही उसका बेटा अनिकेत सौर ऊर्जा प्लांट में काम करता है। घर की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें