फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूसखोर लिपिक आनंदपाल को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली।
विज्ञापन

विद्युत निगम के घूसखोर लिपिक आनंदपाल को पुलिस ने मेरठ कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर लिपिक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। एक्सईएन कार्यालय में लिपिक के रिश्वत लेते पकड़े जाने की घटना के बाद कर्मचारियों में खलबली मच गई है। उधर, विद्युत निगम के घूसखोर लिपिक आनंदपाल के खिलाफ विभाग की ओर से निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। एक्सईएन पंकज कुमार के मुताबिक रिपोर्ट की प्रतिलिपि मिलने पर निलंबन के लिए शासन को लिखकर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

मेरठ की एंटी करप्शन टीम ने गांव चंदसीना के मेहराज की शिकायत पर मंगलवार को अधिशासी अभियंता विद्युत कार्यालय के लिपिक आनंदपाल को 22 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया था। टीम ने खतौली थाने में आरोपी लिपिक आनंदपाल के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया था। बुधवार को पुलिस ने आरोपी लिपिक को मेरठ की कोर्ट में पेश किया। वहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। रिश्वत लेते हुए लिपिक के पकड़े जाने से ऊर्जा निगम विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में भय व्याप्त है। लिपिक के रिश्वत लेते पकड़े जाने के बारे में पूछताछ करने पर विद्युत निगम के अधिकारी व कर्मचारी चुप्पी साध लेते हैं। उधर, एंटी करप्शन टीम ने लिपिक की संपत्ति की जांच पड़ताल करने की कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी है। एंटी करप्शन टीम के इंस्पेक्टर जेके तोमर ने बताया कि आरोपी लिपिक की संपत्ति की भी जांच की जाएगी। इसके लिए अलग से टीम गठित की जाएगी। पीड़ित मेहराज ने बताया कि अगर वह मेरठ में एंटी करप्शन टीम से शिकायत नहीं करता तो लिपिक आनंदपाल पकड़ा नहीं जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें