फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसो से बैटरे व एलसीडी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बसों से बैट्री और एलसीडी चोरी
विज्ञापन

बुढ़ाना। मंगलवार की देर रात चोरों ने कस्बे के बस अड्डे पर खड़ी दो बसों के बैट्री और एलसीडी चुरा ली। कस्बे के बस अड्डे पर कस्बा निवासी शिवकुमार त्यागी की दो बसें खड़ी हुई थी। रात में चोरों ने बसों की खिड़कियों के ताले तोड़कर बस के अंदर से दो बैट्री और एलसीडी चुरा ली। चोरी की सूचना शशांक त्यागी ने पुलिस को दी है।
विज्ञापन

नगदी और आभूषण लेकर दुल्हन फरार
बुढ़ाना। नई नवेली दुल्हन शादी के 15 दिन बाद अपनी ससुराल से सोने चांदी के आभूषण तथा 60 हजार रुपये की नकदी समेटकर फरार हो गई।
कस्बा निवासी बिजेंद्र पुत्र जिले सिंह की शादी 15 दिन पहले शाहपुर के गांव सोंहजनी तगान निवासी रूबी के साथ हुई थी। बिजेंद्र ने कोतवाली में पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी पत्नी 15 दिन तक परिवार में घुल मिलकर रही। परिवार के सभी लोगों को अपने विश्वास में ले लिया। आरोप है कि उसकी पत्नी घर के सारे सोने चांदी के आभूषण तथा 60 हजार रुपये की नगदी लेकर फरार हो गई। बिजेंद्र ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें