फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को जहर खिलाकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता को जहर खिलाकर मार डाला
विज्ञापन

तितावी। धौलरी गांव में जहर खाने से विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज की खातिर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नावला निवासी जयप्रकाश की पुत्री राखी की शादी करीब तीन वर्ष पहले तितावी थाना क्षेत्र के धौलरी गांव निवासी किरणपाल के बेटे अनुज के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। बेटा और बेटी होने के बाद भी मांग और उत्पीड़त जारी रहा। 16 अगस्त को राखी और अनुज के बीच दहेज की मांग को लेकर झगड़ा हुआ। आरोप है कि झगड़े के बाद ससुराल वालों ने विवाहिता को जबरदस्ती जहर खिला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसकी सूचना विवाहिता ने अपने परिजनों को दी। मायके वालों ने आकर उसे गंभीर अवस्था में बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल में भर्ती कराया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के पिता जयप्रकाश का आरोप है कि दहेज की खातिर उसकी बेटी की हत्या की गई है। उसने पति अनुज, ससुर किरनपाल, सास ओमकारी, देवर अमित सुमित, देवरानी बबली के खिलाफ तितावी पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें