छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट की
मुजफ्फरनगर। स्कूल से आ रही एक छात्रा के साथ मोहल्ले के ही युवकों ने छेड़छाड़ की। छात्रा के विरोध करने पर आरोपियों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों के एकत्रित होने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। इस मामले में छात्रा के पिता ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी स्कूल से घर आ रही थी। आरोप है कि रास्ते में मोहल्ले के ही पांच युवकों ने उस पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। छात्रा ने जब युवकों का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। छात्रा ने शोर मचाने वहां पर आस-पास के लोग एकत्र हो गए। लोगों को अपनी ओर आता देखकर आरोपी हमलावर छात्रा को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। छात्रा के पिता ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।