फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई के लिए डांटने पर छात्र फांसी पर झूला

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ाई के लिए डांटने पर छात्र फांसी पर झूला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के मिमलाना रोड पर पिता द्वारा पढ़ाई करने के लिए डांटे जाने से क्षुब्ध होकर हाईस्कूल के छात्र ने बाथरूम में खुद को बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेेज दिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड निवासी हाईस्कूल का छात्र था। रामलीला टिल्ला चौकी प्रभारी एसआई सुनील नागर ने बताया कि बुधवार शाम के समय पिता ने बेटे को पढ़ाई करने के लिए कहा, लेकिन वह दोस्तों संग चला गया। इस पर आक्रोशित पिता ने बेटे को पढ़ाई करने के लिए डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर किशोर घर के बाथरूम में चला गया और वहां खिड़की पर रस्सी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। काफी देर तक भी यश के बाथरूम से बाहर नहीं आने पर परिजनों ने दरवाजा पीटा, लेकिन वह नहीं खुला। आशंकित परिजनों ने जैसे ही खिड़की से भीतर झांका, उनके होश उड़ गए, जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। एसआई सुनील नागर ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर बाथरूम का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। देर रात तक घटना के संबंध में किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केशवपुरी में नशेड़ी से ब्लेड से खुद को किया लहूलुहान
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला केशवपुरी में बुधवार देर शाम एक युवक नशे की हालत में घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान उसने अचानक जेब से ब्लेड निकाल लिया और उससे अपनी कलाइयों व गर्दन पर कई वार कर लिए, जिससे वह लहूूलुहान हो गया। परिजनों की सूचना पर डायल-100 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को गंभीर हालत में ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें