फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस चालक से मारपीट, शीशे तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस चालक से मारपीट, शीशे तोड़े
विज्ञापन

छपार। हाईवे पर बाइक सवार दो युवकों ने हरियाणा रोडवेज की बस को ओवरटेक कर रुकवाने के बाद चालक से मारपीट कर बस के शीशे तोड़ दिए। चालक की तहरीर पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
हरियाणा रोडवेज की एक बस बृहस्पतिवार सुबह पलवल से हरिद्वार जा रही थी। जब बस हाईवे पर कस्बे में पहुंची तो पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने ओवरटेक कर बस रुकवा ली। बस रुकते ही बाइक सवार दोनों युवक बस में चढ़ गए और बस चालक वेदपाल के साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। इसके बाद हमलावरों ने पत्थर बरसाकर बस के शीशे तोड़ दिए और धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना से बस में सवार मुसाफिरों में भी हड़कंप मच गया। वारदात के बाद चालक बस लेकर थाने पहुंचा और हमलावरों की बाइक का नंबर देते हुए घटना की तहरीर दी। पुलिस बाइक नंबर के रजिस्ट्रेशन के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे पर दो बसें भिड़ीं, शीशे टूटे
छपार। उत्तराखंड के देहरादून डिपो की एक बस बृहस्पतिवार को देहरादून से दिल्ली जा रही थी। चालक जयप्रकाश के अनुसार जब वह बस लेकर हाईवे पर कस्बे में पहुंचा तो उससे आगे चल रही प्राइवेट बस चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इस पर जैसे ही जयप्रकाश ने अपनी बस रोकीं, उसके ठीक पीछे आ रही मुजफ्फरनगर डिपो की हरिद्वार से मुजफ्फरनगर आ रही रोडवेज बस उत्तराखंड डिपो की बस में पीछे से जा भिड़ी। हादसे में दोनों बसों के शीशे टूट गए, जिस पर उत्तराखंड डिपो का चालक बस को लेकर थाने जा पहुंचा और घटना की तहरीर दी। इस पर पुलिस ने मुजफ्फरनगर डिपो की बस को भी कब्जे में लेते हुए उसमें सवार सवारियों को अन्य बस से भेज दिया। घटना की सूचना पर दोनों डिपो के अधिकारी भी थाने जा पहुंचे, जहां आपसी समझौता करते हुए कार्रवाई से इंकार कर दिया। इस पर दोनों बसों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें