फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के मीनाक्षी चौक निवासी मामा के घर रहने वाले युवक को उसकी प्रेमिका के परिजनों ने बंधक बना लिया। पीड़ित परिजनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मीनाक्षी चौक निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि गांव पलड़ा निवासी उसका भांजा काफी समय से उन्हीं के पास रहता है, जिसका गांव निराना निवासी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बृहस्पतिवार शाम वह एक शादी में जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन रात भर घर नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश कर ही रहे थे कि शुक्रवार सुबह निराना निवासी एक युवक उनके घर पहुंचा और खुद को उसके भांजे की प्रेमिका का चचेरा भाई बताया। उक्त युवक ने परिजनों को एक वीडियो क्लिप दिखाई, जिसमें उसके हाथ बांधे गए थे। वे आनन-फानन में शहर कोतवाली पहुंचे और घटना की जानकारी दी। एसएसआई समयपाल अत्री ने मामला सिखेड़ा थाना क्षेत्र का बताते हुए पीड़ित परिजनों को वहीं जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें