फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा की बरामदगी को पुलिस से गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
वृद्धा की बरामदगी की पुलिस से गुहार
विज्ञापन

मोरना। ककरौली क्षेत्र के गांव कम्हेड़ा निवासी शाहिद पुत्र रमजानी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 70 वर्षीय मां मनीज 16 जनवरी से लापता है। काफी तलाश के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा है। पुत्र ने पुलिस से मां की बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने वृद्धा की गुमशुदगी दर्ज कर बरामदगी शुरु कर दी है।
विज्ञापन

खेत में बंधी मिली गाय को मुक्त कराया
मोरना। खेत में रस्सी से बंधी मिली गाय को ग्रामीणों ने मुक्त कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाय को डेयरी पर छोड़ दिया। कस्बा भोकरहेड़ी के जंगल में रामसिंह के खेत में किसान काम कर रहे थे, तभी उन्होंने खेत में रस्सियों से गाय को बंधी देखा। इसकी सूचना किसान बबलू द्वारा पुलिस को दी गई। भाजपा नेता पंडित रामकुमार शर्मा, देवेंद्र सिंह, विनोद कुमार, कंवरपाल आदि ने मौके पर पहुंचकर गाय को मुक्त किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाय का प्राथमिक उपचार कराया। चिकित्सा के बाद गाय को विनोद कुमार की डेयरी पर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें